पहाड़ ब्रेकिंग -: भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने के बाद, सरकार ने की जिला पंचायत सदस्य की सदस्यता रद्द….
जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी पर भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने के बाद प्रदेश सरकार उनकी जिला पंचायत की सदस्यता समाप्त की
शामा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी पर भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने के बाद प्रदेश सरकार उनकी जिला पंचायत की सदस्यता समाप्त कर दी है। इस आशय का एक पत्र महामहिम राज्यपाल की संस्तुति पर प्रदेश शासन ने जिलाधिकारी को भेजा है। यहां बता दें कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार होने तथा वित्तीय अनियमितता होने की शिकायत पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने की थी। शिकायत के उपरांत जिलाधिकारी तथा कुमाउं कमिश्नर ने इस मामले की जांच की थी। शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों ही जांच में वित्तीय अनियमितता व भ्रश्टाचार साबित हुआ है। इसी आधार पर शासन ने शामा के वर्तमान जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी की सदस्यता समाप्त कर दी है। साथ ही उन्हें आगामी पांच सालों के लिए चुनाव लड़ने के लिए भी अयोग्य घोषित कर दिया है। सदस्यता समाप्त करने का पत्र जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जारी कर दिया है।